भारतीय बैंकिंग प्रणाली को भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India / RBI) नियन्त्रित करती है|
- बैंक ऑफ़ हिन्दुस्तान भारत का पहला बैंक था,इसकी स्थापना कोलकाता में एलेक्जेंडर एण्ड कम्पनी द्वारा 1770 ई. में यूरोपीय पद्धति में की गई थी |
- भारतीयों द्वारा संचालित सीमित देयता के आधार पर भारत का प्रथम बैंक,अवध कॉमर्शियल बैंक (1881) तथा पूर्ण स्वामित्व वाला प्रथम भारतीय बैंक पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank / PNB ) (1894) था |
- बैंक ऑफ़ बंगाल की 2 जून 1806 को, बैंक ऑफ़ बॉम्बे की 15 अप्रैल 1840 को तथा बैंक ऑफ़ मद्रास की 1 जुलाई 1843 को स्थापना हुई | बाद में, 27 जनवरी 1921 को इन तीनों बैंकों को मिलाकर एक एकल बैंक ‘इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इण्डिया’ की स्थापना की गयी |
- इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इण्डिया ( Imperial Bank of India / IBI ), भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पुराना व बड़ा व्यावसायिक ( Commercial ) बैंक था | जिसे 1 जुलाई 1955 को राष्ट्रीयकरण के बाद से भारतीय स्टेट बैंक (state bank of India) के नाम से जान गया|
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीयकरण के समय इसके 8 सहयोगी बैंकों का भी राष्ट्रीयकरण किया गया था,परन्तु सरकार ने बाद में स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर तथा स्टेट बैंक ऑफ़ सौराष्ट्र का विलय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कर दिया|
भारतीय रिज़र्व बैंक
- 1अप्रैल 1935 को 5 करोड़ की अधिकृत पूँजी से भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई तथा 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया|
- सिक्कों का मुद्रण भारत सरकार करती है जबकि 5, 10, 20, 50, 100, 500 तथा 2000 के नोट रिज़र्व बैंक छापता है|
- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर दो रुपये या उससे अधिक के नोट पर होते है जबकि एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते है|
- रिज़र्व बैंक द्वारा 19 अगस्त 1944 को रुपये को भुगतान सन्तुलन में सुधार हेतु चालू खाते में पूर्ण परिवर्तनीय घोषित कर दिया गया|
- भारत का वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक होता है|
भारतीय रिज़र्व बैंक के मुख्य कार्य
- भारत सरकार का बैंकर
- बैंकों का बैंक
- नोट निर्गमन
- विदेशी विनिमय नियन्त्रण
- साख नियन्त्रण
बैंकों का राष्ट्रीयकरण
- 19 जुलाई 1969 को ऐसे 14 बड़े व्यावसायिक बैंक जिनकी जमा पूँजी ₹ 50 करोड़ से अधिक थी, का राष्ट्रीयकरण किया गया |
- बाद में, 15 अप्रैल 1980 को ₹ 200 करोड़ से अधिक जमा पूँजी वाले 6 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया |
- वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों की कुल संख्या 21 है |
प्रमुख बैंकों का विलय
| बैंक ( जिसका विलय हुआ ) | बैंक ( जिसमें विलय हुआ ) |
| न्यू बैंक ऑफ़ इण्डिया | पंजाब नेशनल बैंक |
| देना बैंक ( कजाखस्तान ) | पंजाब नेशनल बैंक |
| स्टेट बैंक ऑफ़ इन्दौर | भारतीय स्टेट बैंक |
| स्टेट बैंक ऑफ़ सौराष्ट्र | भारतीय स्टेट बैंक |
| बैंक ऑफ़ राजस्थान | ICICI बैंक |
| रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड | HSBC बैंक |
अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य
| राज्य/संघ क्षेत्र | जीडीपी (अरब रुपयों में) | प्रति व्यक्ति आय (हज़ार रूपयों में) |
|---|---|---|
| भारत | 37900.63 | 31.6050881 |
| महाराष्ट्र | 4324.13 | 44.6345095 |
| उत्तर प्रदेश | 2737.85 | 16.4734311 |
| आंध्र प्रदेश | 2611.73 | 30.484629 |
| तमिल नाडु | 2462.66 | 35.818434 |
| पश्चिम बंगाल | 2360.44 | 29.4406481 |
| गुजरात | 2166.51 | 42.7563946 |
| कर्णाटक | 1740.93 | 33.1298275 |
| राजस्थान | 1241.99 | 21.9793277 |
| मध्य प्रदेश | 1185.86 | 19.6503537 |
| केरल | 1327.39 | 37.372131 |
| संघ क्षेत्र | 1053.85 | 76.0874674 |
| पंजाब | 1047.05 | 42.9841144 |
| हरियाणा | 1006.76 | 47.6131832 |
| बिहार | 796.82 | 9.60041342 |
| उडी़सा | 714.28 | 19.4073241 |
| झारखण्ड | 629.50 | 23.3616861 |
| असम | 575.97 | 21.6079006 |
| छत्तीसगढ़ | 519.21 | 24.9215182 |
| जम्मू और कश्मीर | 242.65 | 24.625 |
| उत्तराखण्ड | 257.76 | 30.3627522 |
| हिमाचल प्रदेश | 254.35 | 42.391 |
| गोआ | 124.00 | 92.010792 |
| चण्डीगढ़ संघ क्षेत्र | 98.72 | 109.688 |
| मेघालय | 70.42 | 30.66 |
| त्रिपुरा | 66.01 | 20.628 |
| पाण्डिचेरी संघ क्षेत्र | 64.57 | 66.478 |
| मणिपुर | 64.38 | 18.746 |
| नागालैण्ड | 53.46 | 26.863835 |
| मिज़ोरम | 29.85 | 24.6800207 |
| अरुणाचल प्रदेश | 22.62 | 20.6016933 |
| सिक्किम | 20.40 | 28.3072417 |
| अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह संघ क्षेत्र | 15.62 | 43.876 |
| दादर और नागर हवेली संघ क्षेत्र | 7.001 | 31.822 |
| दमन और दीव संघ क्षेत्र | 5.028 | 31.7817401 |
| लक्षद्वीप संघ क्षेत्र | 1.909 | 31.4756801 |



